फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth shot dead in land dispute, serious

जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 14 Feb 2021 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
youth shot dead in land dispute, serious
तावडू। गांव बुराका में रविवार को जमीन के विवाद में सरफराज को गोली मार दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी सलीम महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर सरफराज गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सरफराज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। झगड़े की सूचना मिलते ही तावडू सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पीड़ित कायम ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी घर पर भैंसों को चारा डाल रही थी। तभी आरोपी सलीम ने पत्नी से छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच पीड़ित का भतीजा सरफराज पहुंच गया और विरोध करने लगा। इसके बाद सलीम और उसके साथी गुस्से में आ गए और सरफराज के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान सलीम ने अवैध हथियार से सरफराज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सभी आरोपी फरार हैं। घायल सरफराज को नगर के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही तावडू सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से विवाद के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों ने झगड़े का कारण को जमीन का विवाद बताया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed