फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth murdered over smack dispute, four arrested

Noida News: स्मैक लेने के विवाद में युवक की हत्या, चार पकड़े

Tue, 26 Mar 2024 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered over smack dispute, four arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
गुलाबी बाग में स्मैक लेने के विवाद में सोमवार शाम पीट-पीटकर मोहम्मद कामिल की हत्या कर दी गई। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्मैक लेने गए कैब चालक आमिर का कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। आमिर ने कॉल कर भाई, पिता व छह-सात अन्य लोगों को बुला लिया। झगड़े के दौरान आमिर, कामिल, अंसार व कई अन्य जख्मी हो गए। घायलों को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल ले जाया गया, जहां कामिल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल, मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि ओला कैब चालक आमिर (24) परिवार के साथ जखीरा, भूसा मंडी में रहता है। सोमवार शाम को वह सवारी छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। इस बीच वह किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में स्मैक लेने पहुंच गया। स्मैक को लेकर उसका कुछ लड़कों से विवाद हो गया। इस पर लड़कों ने कैब के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आमिर ने कॉल कर भाई कामिल, पिता अंसार व अन्यों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed