{"_id":"65ba537dcf8bf5de960ee44e","slug":"youth-murdered-for-protesting-against-robbery-three-including-minor-arrested-noida-news-c-340-1-del1004-38180-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लूट के विरोध पर युवक की हत्या, नाबालिग समेत तीन धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लूट के विरोध पर युवक की हत्या, नाबालिग समेत तीन धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली रेलवे स्टेशन पर दबाया गला, मोबाइल व नकदी लूटी
टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन की सीढि़यों पर सोमवार सुबह लूटपाट के दौरान दीपक कुमार झा (27) की हत्या कर दी गई। आनंद विहार रेलवे थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान लक्ष्मण (25), निशी (24) और नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर दीपक से लूटा मोबाइल, नकदी व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव परिवार के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, दीपक परिवार के साथ मंडावली सब्जी मंडी के पास रहता था। परिवार में पिता छविकांत झा के अलावा मां व दो भाई व अन्य सदस्य हैं। दीपक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अक्सर ट्रेन पकड़कर तिलक ब्रिज जाता था। सोमवार वह दफ्तर जाने के लिए घर से निकला था। इस बीच मंडावली रेलवे स्टेशन की सीढि़यों पर तीनों आरोपियों ने उसे घेरकर लूटपाट शुरू कर दी। बाद में गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी। आनंद विहार रेलवे स्टेशन थाना पुलिस, क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दीपक के पिता ने बताया कि बेटे का मोबाइल, नकदी व अन्य सामान गायब है। इस बीच मंगलवार को पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसमेंं डॉक्टरों ने मौत की वजह गला व मुंह दबाने को बताया। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों दीपक की हत्या की बात स्वीकार कर ली। रोजाना वह दीपक को रेलवे स्टेशन पर जाता हुआ देखते थे। घटना वाले दिन आरोपियों ने लूट के विरोध पर दीपक की हत्या कर दी।