फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth going home on Bhaiya Dooj dies in accident, mother and sister injured

जालौन, हमीरपुर, दिल्ली के ध्यानार्थ : भैया दूज पर घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, मां और बहन घायल

Fri, 17 Nov 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth going home on Bhaiya Dooj dies in accident, mother and sister injured
भैया दूज पर घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, मां और बहन घायल
विज्ञापन

- यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, आरोपी चालक मौके से फरार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भैया दूज पर मां और बहन के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से जालौन जा रहे युवक अरुण (18) की सड़क हादसे मेें मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर बाइक से जा रहे तीनों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अरुण की मां पान कुमारी और बहन सोनम घायल हो गईं। जिसमें पान कुमारी की हालत चिंताजनक है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी चालक को तलाश कर रही है।
बीटा-2 थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हमीरपुर निवासी प्रेमचंद ने कहा कि बहन पान कुमारी परिवार के साथ पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली में राजू एन्क्लेव के पास रहती हैं। मंगलवार सुबह पान कुमारी, बेटे अरुण कुमार और बेटी सोनम के साथ बाइक से जालौन स्थित घर जा रही थीं। बाइक चला रहे अरुण ने हेलमेट लगा रखा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर चूहड़पुर अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में अरुण की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों बाइक सवार अरुण, मां और बहन नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां अरुण को मृत घोषित कर दिया। पान कुमारी के सिर और सीने में चोट लगने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सोनम का भी हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed