फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies in stone pelting at home after dispute

विवाद के बाद घर पर पथराव में युवक की मौत

Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in stone pelting at home after dispute
जितेंद्र (फाइल फोटो)। - फोटो : Grnoida
दनकौर/बिलासपुर। दनकौर के क्षेत्र के चीती गांव में बुधवार रात दो पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौच हो गई। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर पर पथराव कर हमला बोल दिया। हमले में गृह मंत्रालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी गंगाविशन समेत उसके दो बेटे मनोज और जितेंद्र घायल हो गए। तीनों को सिकंदराबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र (28) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गंगाविशन ने पांच नामजद आरोपियों विक्रम, राजीव, अशोक, प्रशांत और भूरा समेत उस्मानपुर गांव निवासी दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दनकौर पुलिस ने बताया कि चीती गांव निवासी गंगाविशन गृह मंत्रालय का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। पुलिस को दी शिकायत में गंगाविशन ने कहा है कि बुधवार रात वह पड़ोसी की बेटी की सगाई में शामिल होने नोएडा गए थे। देर रात परिवार के अन्य लोगों के साथ वह गांव लौट रहे थे। गांव के रास्ते में पड़ोस के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज कर दी। उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद आरोपी पक्ष ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिवार पर पथराव कर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित गंगाविशन समेत जितेंद्र और मनोज घायल हो गए। परिवार के लोगों ने घायलों को सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जितेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर पांच नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed