{"_id":"6936fcf85caa18ee49039e47","slug":"youth-died-and-one-injured-in-a-greater-noida-road-accident-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida News: अनियंत्रित ट्रक और बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida News: अनियंत्रित ट्रक और बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी युवक घायल
Mon, 08 Dec 2025 09:59 PM IST
राहुल तिवारी
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:59 PM IST
सार
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 153 के पास कंक्रीट मिक्सर ट्रक और बस की टक्कर में दो बाइक सवार युवक चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अधीन नोएडा-ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस वे पर पर सोमवार शाम को एक ट्रक और बस अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। इन दोनों की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सोमवार शाम करीब 5ः30 बजे सेक्टर-153 के समीप एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक और बस अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। यह हादसा नोएडा की तरफ जाने वाली लेन पर हुआ। इस बीच बाइक सवार दो युवक इनकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को नजदीक के एक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवक की हालत स्थिर है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में बस और ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि यात्री बस परी चौक से नोएडा की ओर से जा रही थी। हादसे के बाद मार्ग पर थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हुआ। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। इस बात की जांच की जांच की जा रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में लिया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी