फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth Congress workers joined JJP

युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा जजपा का दामन

Sun, 25 Jul 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers joined JJP
नूंह। पुन्हाना जजपा के युवा हल्का अध्यक्ष शाहिद हुसैन के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान की मौजूदगी में कांग्रेस के आधा दर्जन सदस्यों ने जजपा का दामन थामा। इस दौरान पुन्हाना हल्के में पूर्व में रहे कांग्रेसी समर्थक मुस्तफा, रोहतास मेंबर, हरकेश व शहीद अहमद युवाओं को जजपा का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान व नूंह जिले के युवा जिला अध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि किसी भी पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उनकी पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। कांग्रेस से जजपा में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उनकी पार्टी जननायक ताऊ देवीलाल के पदचिन्हों पर चलने वाले जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नेतृत्व वाली जेजेपी में कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया जाता है। इस मौके पर उनके साथ डॉक्टर शब्बीर, अशफाक, अहमद, तारीफ खान, तौफीक अहमद व सद्दाम हुसैन सहित युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed