{"_id":"667d8518e2cd7b09a50f7dfc","slug":"youth-congress-protest-against-irregularities-in-neet-lathi-charge-noida-news-c-340-1-del1011-52514-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नीट में गड़बड़ी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नीट में गड़बड़ी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, लाठीचार्ज
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर जुटे सैकड़ों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़े तो पुलिस से हुई हाथापाई
पुलिस ने अध्यक्ष सहित अन्यों को हिरासत में लिया, देर रात सभी को छोड़ दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और अग्निवीर योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार दोपहर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर पहुंचे सैकड़ों प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट यूजी परीक्षा में धांधली के कारण 24 लाख युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, जो चिंताजनक स्थिति है।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संसद घेराव की भी कोशिश की। प्रदर्शनकारी जैसे ही संसद की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इससे पुलिस से उनकी हाथापाई हो गई। हंगामा इस कदर बड़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा जिससे कई लोग घायल हो गए।
24 लाख युवाओं से सरकार कर रही धोखा, भंग हो एनटीए : श्रीनिवास बीवी
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आरोप लगाया कि नीट यूजी में धांधली सिर्फ 24 लाख छात्रों के साथ धोखा नहीं, बल्कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और भविष्य के साथ धोखा है। इस समय ऐसी कोई परीक्षा नहीं है, जिसमें धांधली न हो। चुनाव से पहले केंद्र सरकार परीक्षा पर चर्चा करती है, लेकिन चुनाव के बाद पेपर लीक और धांधली पर कोई बात नहीं करती। एनटीए भंग होना चाहिए। एनटीए शक के घेरे में है, क्योंकि पेपर लीक की बात सामने आई थी। फिर परीक्षा में जो स्कोर संभव नहीं था, वह भी छात्रों को मिल गया। इसी प्रकार अग्निवीर योजना देश की सेना में भर्ती हो रहे जवानों के साथ एक मजाक है। नीट के छात्रों को जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा और अग्निवीर योजना बंद नहीं होगी लड़ाई जारी रहेगी।इधर, रोहतक से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए रोहित सहरावत ने कहा कि उन्होंने नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन धांधली हो गई। वे किसी पार्टी की तरफ से नहीं आए, बल्कि अपनी आवाज शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने के लिए आए हैं। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।