{"_id":"628e8fbfcc4b371aa03f29bc","slug":"youth-arrested-for-creating-ruckus-by-taking-out-stick-from-thar-noida-news-noi6506019159","type":"story","status":"publish","title_hn":"थार से डंडा निकालकर उत्पात मचाने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थार से डंडा निकालकर उत्पात मचाने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आजाद। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। थार गाड़ी चलाते हुए मंगलवार रात डंडा निकालकर सड़क पर उत्पात मचाने वाले युवक को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दिया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद भागते समय थार एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से टकरा भी गई थी। हालांकि, इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ था।
पुलिस के अनुसार, 18 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक युवक तेज म्यूजिक पर थार चलाते हुए डंडा बाहर निकालकर सड़क पर उत्पात मचा रहा था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मामूरा निवासी आजाद उर्फ अनूक को गिरफ्तार किया है। आजाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर अधिक लाइक की चाहत में उसने यह हरकत की थी। जब वीडियो वायरल हो गया तो भागने के दौरान गाड़ी एलिवेटेड रोड पर टकरा गई थी।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आजाद को जेल भेजकर गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। बता दें कि तीन दिन पहले सोरखा निवासी एक युवक के दो फॉर्च्यूनर और मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्टंट करने का विडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर और बाइक को सीज कर लिया था और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
अभिभावकों की काउंसिलिंग शुरू
स्टंट के कई मामले सामने आने पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने अभिभावकों की काउंसिलिंग करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस आजाद व फॉर्च्यूनर पर स्टंट करने वाले युवक के घर पहुंची और काउंसिलिंग की। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि बच्चों को आगे से ऐसा करने से रोक सकें। स्कूलों और कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों की भी काउंसिलिंग की जाएगी और उन्हें स्टंट से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। इस माह वाहन पर स्टंट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।