फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth and girl died due to bike slipping in the rain

बरसात में बाइक फिसलने से युवक और युवती की मौत

Mon, 27 Dec 2021 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth and girl died due to bike slipping in the rain
नोएडा। रात का खाना खाकर तीन बाइक पर सवार होकर लौट रहे पांच दोस्तों की बाइक फिसल गई। रविवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-62 के आइटम टावर के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक और युवती की मौत हो गई। जबकि दूसरे पर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर है। जान गंवाने वाले दोनों की शिनाख्त मूल रूप से वाराणसी निवासी रितिका और फरीदाबाद निवासी गंगेश गंधर्व के रूप में हुई है। हादसे के वक्त किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रितिका फरीदाबाद में रहती थी। रविवार को वह दोस्त गंगेश गंधर्व के साथ नोएडा के गढ़ी चौखंडी निवासी प्रशांत, कौशल तिवारी और मोहित से मिलने आई थी। पांचों फरीदाबाद की कंपनी में साथ काम करते थे। पांचों दोस्त देर रात को सेक्टर-62 से खाना खाने के बाद यह गढ़ी चौखंडी के लिए चले थे।
विज्ञापन

इनमें एक बाइक पर रितिका और गंगेश थे जबकि दूसरी बाइक पर प्रशांत और कौशल थे। तीसरी बाइक पर मोहित अकेला था। पांचों लोग घर के लिए चले तो अचानक बारिश तेज हो गई। सेक्टर-62 आइटम टावर के पास स्लिप हो गई। गंधर्व की बाइक और प्रशांत की बाइक आपस में टकरा गई जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की मदद से घायलों को पास के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने रितिका को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया। कुुछ देर इलाज के बाद ही गंगेश गंधर्व ने भी दम तोड़ दिया। घायल प्रशांत और कौशल तिवारी का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed