फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Younger sister eloped with lover, gave false information about kidnapping to police

प्रेमी संग भागी छोटी बहन, पुलिस को दी अपहरण की झूठी सूचना

Mon, 22 Nov 2021 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Younger sister eloped with lover, gave false information about kidnapping to police
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के बड़ी बहन के प्रेमी के साथ भाग गई। इससे नाराज बड़ी बहन ने युवक को सबक सिखाने के लिए पुलिस को उसके अपहरण की झूठी सूचना दे दी। उसकी हत्या की आशंका भी जताई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस में खलबली मच गई। तुरंत एक की टीम बनाकर जांच शुरू की गई तो दोनों का लोकेशन गुजरात में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम गुजरात के लिए रवाना हुई। उधर दोनों शादी कर गुजरात से नोएडा लौट आए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी एक युवती नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है। उसकी दोस्ती गुरुग्राम की कंपनी में काम करने वाले एक युवक से थी। युवक सेक्टर-12 में किराये पर रहता है। दोनों का घर आना-जाना था। इस दौरान बड़ी बहन के प्रेमी से छोटी बहन का मेलजोल बढ़ गया। यह युवती को नागवार लग रहा था। इसकी जानकारी होने पर चार दिन पहले छोटी बहन युवक के साथ भाग गई। जब युवती को इसकी जानकारी हुई तो वह नाराज हो गई।
विज्ञापन

युवती ने डीसीपी महिला सुरक्षा से मिलकर बहन को अगवा करने और उसके साथ अनहोनी की शिकायत की। डीसीपी महिला सुरक्षा के आदेश पर एसीपी रजनीश वर्मा ने जांच शुरू की। इधर, रविवार को युवक युवती को लेकर सेक्टर-12 स्थित किराए के घर में लौट आया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो इस पूरे मामले से पर्दा उठा। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और कोर्ट में दोनों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। एसीपी ने बताया कि युवती ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। युवक युवती अपनी मर्जी से साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दंपती से मारपीट
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी में एक युवक ने पड़ोस के दो लोगों पर बंधक बनाकर डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने लेनदेन के विवाद में हमला किया और विरोध करने पर उसकी पत्नी से भी मारपीट की। घायल का दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मोहल्ला निवासी आसिफ ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से जा रहा था। उसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने रुपये के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज कर दी। विरोध पर आरोपी ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट की। सूचना मिलने पर बचाने पहुंची उसकी पत्नी से भी मारपीट की है। पीड़ित का कहना है कि कुछ महीने पहले उसने आरोपी से रुपये उधार लिए थे। उधारी लौटाने के बाद भी आरोपी रुपये मांग रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed