फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young woman s private photos and videos posted on social media after friendship ended

किसी लड़की का न हो ऐसा दोस्त: मित्रता टूटने पर भड़का लड़का, युवती के निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाले

Mon, 27 Jul 2026 08:46 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Jul 2026 08:46 PM IST
सार

पूर्व दोस्त ने युवती की निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। दोस्ती खत्म होने से आरोपी नाराज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है।

विज्ञापन
Young woman s private photos and videos posted on social media after friendship ended
युवती के निजी फोटो सोशल मीडिया पर डाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती का आरोप है कि दोस्ती खत्म होने से नाराज होकर आरोपी ने यह हरकत की, जिससे उसे और उसके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार की रहने वाली युवती वर्तमान में बरौला गांव में परिवार के साथ रहती है। उसने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दामोदरपुर निवासी मथुरा पांडे से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती थी और अक्सर बातचीत व मुलाकात होती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उसने संबंध समाप्त कर दिए। आरोप है कि इससे नाराज होकर 24 जुलाई को आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर दिए।

विज्ञापन

युवती और उसके परिजनों ने आरोपी को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने कोई बात नहीं मानी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed