{"_id":"69d3c27a828bc4361b0b62f4","slug":"young-woman-falls-to-her-death-after-slipping-while-climbing-water-tank-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5700-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी की टंकी पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी की टंकी पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरी युवती, मौत
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरी युवती, मौत
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का कर दिया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दौला रजपुरा गांव में सोमवार को पानी की टंकी से गिरकर युवती की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी सलीम की 25 वर्षीय बेटी रानी सोमवार सुबह परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। इसी दौरान वह खेत से कुछ दूरी पर स्थित प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित पानी की टंकी परिसर में पानी लेने के लिए गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रानी टंकी के ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेकर ऊपर जाने लगी। बताया जा रहा है कि वह करीब 20 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतुलन बिगड़ने से वह टंकी से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम से इन्कार करने के कारण मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।