फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man shot himself after calling his sister, dies

बहन को कॉल करने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man shot himself after calling his sister, dies
मृतक के घर पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Grnoida
बहन को कॉल करने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी निवासी एक युवक ने बहन को कॉल कर खुदकुशी की सूचना देने के बाद खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दारोगा अख्तर खान हत्याकांड के आरोपी जावेद वारसी का बड़ा भाई था।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला नई आबादी में निवासी शानू वारसी नशे का आदी था। इसी कारण से डेढ़ साल पहले पत्नी उसे छोड़कर दिल्ली चली गई थी। शनिवार को शानू ने बहन को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही और गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बहन ने बड़े भाई अहमद वारसी को घटना के बारे में बताया। जब अहमद घर पहुंचा तो अंदर से कुंडी कमरे की लगी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो शानू वारसी मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। जबकि, दाहिने हाथ में तमंचा था। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त नितिन कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दबिश के दौरान की गई थी दारोगा की हत्या
मोहल्ला नई आबादी में बदमाशों की सूचना पर दादरी कोतवाली पुलिस ने 28 अप्रैल 2016 को बदमाश जावेद वारसी के घर पर दबिश दी थी। दारोगा अख्तर खान टीम के साथ दबिश देने गए थे। मकान के अंदर आधा दर्जन से अधिक बदमाश मौजूद थे। पुलिस टीम ने जैसे ही दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें दारोगा अख्तर खान की गोली लगने से मौत हो गई। मामले में जावेद वारसी समेत कई बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने जावेद समेत अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। शानू वारसी जावेद का बड़ा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed