{"_id":"67c6bfa80ba39f67040f54d9","slug":"young-man-pushed-girl-from-second-floor-window-in-hotel-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल की खिड़की से युवती को दिया धक्का, बाल-बाल बची जान; उठ रहे कई सवाल... सीसीटीवी फुटेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल की खिड़की से युवती को दिया धक्का, बाल-बाल बची जान; उठ रहे कई सवाल... सीसीटीवी फुटेज जब्त
Tue, 04 Mar 2025 02:26 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:26 PM IST
सार
नोएडा के एक होटल की खिड़की से युवती को धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। जहां एसी के आउटडोर यूनिट के तार में कुर्ता फंसने से युवती की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
होटल की खिड़की से युवती को दिया धक्का,
- फोटो : अमर उजाला
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
गोल्फ लिंक वन सोसाइटी में स्थित सैफरन इन होटल में एक युवक ने दूसरी मंजिल की खिड़की से एक युवती को धक्का दे दिया। सौभाग्यवश युवती का कुर्ता होटल की बाहरी दीवार पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट के तार में फंस गया। जिससे वह पीठ के बल नीचे गिरने से बच गई और उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीटा कोट अली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी डरी हुई थी और लगातार मदद की गुहार लगा रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती होटल में आरोपी ने जबरन वहां बुलाया था कि नहीं।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने युवती को धक्का क्यों दिया। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने निवासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद युवती बिना बताए ही पुलिस को चुपके से वहां से निकल गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस होटल में पहले भी संदिग्ध गतिविधि देखी गई हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब जब यह गंभीर घटना घटी है, तो पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
इलाके में व्यावसायिक गतिविधि पर रोक है। बावजूद इलाके में होटल, हॉस्टल, बैंकवेट हाल का संचालन किया जा रहा है। युवती की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।