{"_id":"674549bdcd66b23f4b06705c","slug":"young-man-making-a-reel-outside-galgotias-university-in-greater-noida-video-viral-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रील का शौक पड़ा महंगा: विंडो सीट पर बैठकर बनाया वीडियो, ग्रेनो में सरेआम ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील का शौक पड़ा महंगा: विंडो सीट पर बैठकर बनाया वीडियो, ग्रेनो में सरेआम ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Tue, 26 Nov 2024 09:38 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:38 AM IST
सार
एक बार फिर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रील बनाने का वीडियो सामने आया है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर कार की खिड़की से बाहर निकलकर एक युवक ने रील बनाई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के बाहर रील बनाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर एक युवक का ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की विंडो सीट से बाहर झांकते हुए गाने पर रील बना रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास से लोग और वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और लोग इसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ मान रहे हैं।
विज्ञापन
दनकौर पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे जोखिम भरे कृत्यों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि चलती कार से स्टंट और रील बनाने के मामले बढ़ोतरी हुई है। यह युवाओं में बढ़ते सोशल मीडिया के क्रेज और उससे जुड़े खतरों को उजागर करती है। इस तरह की रील बनाने की आदत आम होती जा रही हैं और यह न केवल खुद युवक के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं।