फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man jumped in front of metro, condition critical

Noida News: युवक ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, हालत नाजुक

Thu, 27 Jun 2024 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Young man jumped in front of metro, condition critical
एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इलाज, मोबाइल के जरिये परिजनों से संपर्क का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हौजखास मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर जददीप्य चक्रवत (35) ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। उसका एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल के जरिये परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दोपहर 2:18 बजे मेट्रो पुलिस को हौजखास स्टेशन पर युवक के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। घिटौरनी मेट्रो थाने की पुलिस स्टेशन पर पहुंची, लेकिन मेट्रो कर्मी और सीआईएसएफ के जवान घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा चुके थे। युवक के सिर और शरीर के बाएं हिस्से पर चोट के निशान हैं। युवक वेंटिलेटर पर है। तलाशी लेने पर युवक के पास से मेट्रो कार्ड, पीएनबी का डेबिट कार्ड व मोबाइल के अलावा कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि युवक दोपहर करीब 2:14 बजे प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन के आने पर ट्रैक पर कूद गया था। मेट्रो कार्ड की जांच में पता चला कि युवक दोपहर 1:59 बजे ग्रेटर कैलाश से ट्रेन में सवार हुआ था। उसके पास से मिले पीएनबी कार्ड पर जददीप्य चक्रवत लिखा हुआ है, लेकिन कोई पता नहीं लिखा हुआ है। वहीं, हादसे की वजह से गुरुग्राम से समयपुर बादली की ओर जाने वाली मेट्रो का परिचालन 40 मिनट तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed