फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man gave his life by making video, case filed against six including wife

वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, पत्नी समेत छह पर केस दर्ज

Fri, 11 Mar 2022 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Young man gave his life by making video, case filed against six including wife
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने वीडियो बनाकर और सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत ससुराल के छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। युवक का विवाह सात वर्ष पहले हुआ था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बागपत के सिंघावाली निवासी प्रवीण उर्फ प्रवेश सेक्टर डेल्टा-1 में रहता था। प्रवीण जूस की दुकान चलाता था। छह मार्च को प्रवीण ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस का कहना है कि प्रवीण ने मौत के लिए पत्नी सविता, ससुर चंद्रबल, सास लीली, पत्नी के भाई संजय, सोनू और उनकी बहन बबीता को जिम्मेदार ठहराया है। इसके चलते सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। प्रवीण के भाई आदेश ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आदेश का कहना है कि प्रवीण ने अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया है, जिसमें उसने पत्नी व ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। आरोप है कि उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट में रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed