{"_id":"6a13f0b4da0293c8220e5f9b","slug":"young-man-dies-in-road-accident-on-eastern-peripheral-expressway-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास हादसा, बुलेट के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास हादसा, बुलेट के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत
Mon, 25 May 2026 12:18 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 25 May 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बिसहाड़ा रोड स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास एक युवक अपनी बुलेट के नीचे दबा मिला। सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौरव पुत्र लीवे निवासी गांव पिलखनवाली थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव बुलेट से कहीं जा रहा था। इसी दौरान संभवतः बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह बाइक के नीचे दब गया। आशंका जताई जा रही है कि भारी बुलेट बाइक का वजन अधिक होने और इंजन और साइलेंसर की गर्मी से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दादरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन