फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man defrauded

Noida News: सोने में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर युवक से 18 लाख रुपये की ठगी

Sat, 13 Jun 2026 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Young man defrauded
सोने में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर युवक से 18 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर महिला के संपर्क में आया पीड़ित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने सोशल मीडिया के जरिए सोने में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पहले निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया और फिर अलग-अलग खातों में रकम जमा करवा ली।

जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो वेबसाइट बंद हो गई। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रेटर नोएडा निवासी अक्षय गुप्ता कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला के संपर्क में आए थे। महिला ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए सोने में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की योजना की जानकारी दी। इसके बाद उसने एक वेबसाइट और निवेश प्लेटफॉर्म का लिंक भेजा, जहां निवेश करने पर आकर्षक रिटर्न का दावा किया गया था। शुरुआत में पीड़ित को निवेश से लाभ होने का आभास कराया गया। वेबसाइट पर उसके खाते में मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अक्षय ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 18 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी जमा राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो तकनीकी कारणों का हवाला देकर टालमटोल की जाने लगी। तभी अचानक वेबसाइट बंद हो गई और संपर्क में रहने वाली महिला ने जवाब देना बंद कर दिया तो पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन और साइबर थाना सेक्टर-36 में शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही संबंधित मोबाइल नंबरों, वेबसाइट और डिजिटल ट्रांजेक्शन के तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
इसका ध्यान रखें
- सोशल मीडिया पर मिले निवेश प्रस्तावों पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
- किसी भी निवेश प्लेटफॉर्म की वैधता की जांच अवश्य करें।
- अधिक और जल्दी मुनाफे का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें।
- अनजान लोगों के कहने पर किसी खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें।
- ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed