{"_id":"64ccab8d1d4181688f0fd439","slug":"young-man-commits-suicide-at-oyo-hotel-in-noida-who-came-with-girlfriend-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Oyo Hotel: ओयो होटल के वॉशरूम में थी प्रेमिका, युवक ने किया ऐसा कांड, चीख पड़ी वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Oyo Hotel: ओयो होटल के वॉशरूम में थी प्रेमिका, युवक ने किया ऐसा कांड, चीख पड़ी वो
Fri, 04 Aug 2023 02:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:17 PM IST
सार
नोएडा के सेक्टर 27 के अट्टा स्थित ओयो होटल में महिला मित्र के साथ आए छलेरा के रहने वाले विक्रांत चौहान ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ ओयो होटल में पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 27 के अट्टा स्थित ओयो होटल में महिला मित्र के साथ आए छलेरा के रहने वाले विक्रांत चौहान ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम को हुई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विक्रांत बुधवार दोपहर महिला मित्र के साथ होटल आया था। शाम को महिला के चिल्लाने पर होटल का स्टाफ पहुंचा तो विक्रांत का शव पंखे से लटक रहा था। जांच में पता चला है कि दोनों में किसी बात पर नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान महिला मित्र वॉशरूम चली गई। तभी युवक ने उसके दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दी। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस युवक की महिला दोस्त से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच काफी समय से दोस्ती थी। पुलिस होटल के कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई बाहर आ सके।
हिंडन में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया
उधर, पति से विवाद के बाद हिंडन नदी में कूदकर जान देने जा रही ग्रेटर नोएडा के सर्राफाबाद गांव की महिला को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। महिला के इरादे भांपकर नहर की तरफ जा रही महिला को सिपाही गौरव व महिला सिपाही कविता ने दौड़कर पकड़ लिया।
महिला ने पूछताछ में पति से विवाद के चलते खुदकुशी करने जाने की जानकारी दी। दोनों पुलिसकर्मी महिला को कोतवाली लेकर आए। चार घंटे महिला की की काउंसलिंग की गई। इसके बाद पति व अन्य परिजन को बुलाकर समझाया गया। इसके बाद महिला पति के साथ घर लौट गई।