फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man and woman dead body found hang on tree near ntpc railway line dadri noida

दादरी: पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Sat, 26 Feb 2022 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 05:23 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी रेलवे लाइन के पास एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले हैं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
 

विज्ञापन
Young man and woman dead body found hang on tree near ntpc railway line dadri noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

यूपी के ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी रेलवे लाइन के पास एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। लोगों की सूचना पर दादरी और बादलपुर की पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन करीब एक घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रहीं। बाद में दादरी पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच की। युवक की जेब से एक कागज मिला है, जिस पर रविचंद्र और गोरखपुर का पता लिखा है। वहीं, दिल्ली बस का टिकट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपवास बाईपास के पास से एनटीपीसी के लिए रेलवे लाइन जा रही है। पास में एक पेड़ की डाल के सहारे गले में फंदा लगाकर महिला व युवक के शव लटके थे। आशंका जताई जा रही है की आर्थिक तंगी से परेशान होकर या प्रेम प्रसंग में विफल होने पर दोनों ने जान दी है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि युवक की जेब से मिले कागज में गोरखपुर का पता लिखा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। दोनों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed