फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will have to wait for a few days to visit two Dhams

Noida News: दो धामों की यात्रा के लिए करना होगा कुछ दिन इंतजार

Sun, 14 Sep 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 14 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
You will have to wait for a few days to visit two Dhams
देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित हेलीपैड से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। डीजीसीए से मंजूरी और दूसरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही जौलीग्रांट से दो धामों बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए हवाई यात्रा शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित एसडीआरएफ हेलीपैड से 15 सितंबर से रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलिकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ और केदारनाथ दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान शुरू की जानी थी। लेकिन डीजीसीए की अप्रूवल नहीं मिलने व कुछ और औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण फिलहाल जौलीग्रांट से दो धामों के लिए 15 सितंबर से उड़ान शुरू नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन




---

यह होगा किराया



जौलीग्रांट से एमआई 17 से हेलिकॉप्टर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दो धामों के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख 25 हजार (एक दिन में वापसी) और एक लाख 35 हजार रुपये (रात्रि विश्राम) चुकाने होंगे। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



- उनकी तरफ से दो धामों की उड़ान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं लेकिन डीजीसीए की अनुमति और दूसरी औपचारिकताएं अभी बाकी हैं, जिसके बाद ही जौलीग्रांट से दो धामों के लिए नियमित उड़ान भर पाएंगे। - पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed