फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will have to travel on foot in the skywalk along with the travelator

Noida News: स्काईवॉक में ट्रैवलेटर के साथ पैदल भी करना होगा सफर

Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
You will have to travel on foot in the skywalk along with the travelator
430 मीटर के स्काईवॉक में 260 मीटर में ही लगेंगे ट्रैवलेटर, 170 मीटर पैदल चलना होगा, एसी व फायर सेफ्टी के काम हुए शुरू
विज्ञापन


नोट-फोटो हैं।

योगेश तिवारी

नोएडा। मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच स्काईवॉक पर यात्रियों को पैदल भी चलना होगा। मोड़ और प्रवेश बिंदु के चलते तकनीकी तौर पर बदलाव हुए हैं। अब 430 मीटर के इस स्काईवॉक में 260 मीटर में ही ट्रैवलेटर लगेंगे। यानी लोगों को 170 मीटर पैदल चलना होगा।
दोनों मेट्रो स्टेशन की दिशा में ट्रैवलेटर अलग-अलग और किनारों पर मिलेंगे। इनके बीच अगर कोई यात्री पैदल निकलना चाहता है तो उसके लिए भी जगह छोड़ी जा रही है। ट्रैवलेटर से उतर कर 170 मीटर पैदल चलना होगा। पहले नोएडा प्राधिकरण ने बताया था कि 430 मीटर ट्रैवलेटर लगेंगे।
विज्ञापन




परियोजना में 85 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद अब विद्युत यांत्रिक और तकनीकी काम शुरू होने पर यह तस्वीर साफ हो गई है। पूरा स्काईवॉक वातानुकूलित रहेगा। बीच में तीन जगहों पर आपातकालीन निकास का विकल्प रखा गया है। यह स्काईवॉक अब तक के बने सभी एफओबी और स्काईवॉक में सबसे ज्यादा हाईटेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने जून-2023 में काम शुरू होने के दौरान दावा किया था कि स्काईवॉक का निर्माण पांच महीने में पूरा हो जाएगा लेकिन अब तक इसकी सात डेडलाइन टल चूकी हैं। स्काईवॉक में सिविल से जुड़े काम करीब 15 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से होने हैं। विद्युत यांत्रिक विभाग से 15 करोड़ 90 लाख रुपये से होने प्रस्तावित हैं।


नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि परियोजना की समीक्षा कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मौके का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed