फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will go to High Court for bail of Sisodia: Sanjay

सिसोदिया की जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएगी आप : संजय

Fri, 31 Mar 2023 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
You will go to High Court for bail of Sisodia: Sanjay
केंद्र पर लगाया सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में ही रखने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज करने पर हैरानी जताई है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को कहा कि सिसोदिया को जमानत न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी मामले में अब तक आठ लोगों को जमानत मिल चुकी है और दो लोगों को बिना गिरफ्तार किए ही जमानत दी गई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब हाईकोर्ट जाएगी। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन संविधान ने कोर्ट के फैसले से सहमति और असहमति व्यक्त करने का अधिकार भी दिया है। जिस तरह विधानसभा में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और अदाणी के रिश्तों को उजागर किया, उससे ऐसा लगता है कि सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को केंद्र सरकार जेल में रखना चाहती है। गुजरात हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने पर संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अनपढ़ हैं। प्रधानमंत्री की डिग्री क्या है, इसका पता सभी को लगना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed