फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will enjoy night life in Noida on the lines of Gurugram

Noida Night Life: गुरुग्राम की तर्ज पर नोएडा में मिलेगा नाइट लाइफ का आनंद, ये मिलेंगी सुविधाएं

Wed, 21 Feb 2024 08:24 AM IST
अनुज कुमार सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 08:24 AM IST
सार

नोएडा में अब गुरुग्राम की तर्ज पर लोगों को नाइट लाइफ का आनंद मिलेगा। अभी पब, बार आदि के लिए लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद से गुरुग्राम के यू ब्लॉक और सेक्टर-26 के साइबर हब जाते हैं।

विज्ञापन
You will enjoy night life in Noida on the lines of Gurugram
नाइट लाइफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब गुरुग्राम की तर्ज पर शहर में भी लोग नाइट लाइफ का आनंद ले सकेंगे। यहां 24 घंटे सातों दिन अच्छा खाना और जाम छलकाने का मौका मिलेगा। इसके लिए शहर के वाणिज्यिक सेक्टर के किसी खास क्षेत्र का चयन किया जाएगा जिसमें रेस्तरां, बार, पब आदि सुविधाएं मिलेंगी।  

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा। प्राधिकरण ने इस संबंध में योजना तैयार कर ली है। जल्द ही प्राधिकरण की टीम गुरुग्राम के डीएलएफ में यू ब्लॉक का अध्ययन करेगी। इस दौरान जमीनों के आवंटन, बार और रेस्तरां को मिले लाइसेंस व आवंटन के दौरान दिए गए फ्लोर एरिया रेशियो का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद शहर के किसी वाणिज्यिक सेक्टर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना शुरू की जाएगी। अभी पब, बार आदि के लिए लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद से गुरुग्राम के यू ब्लॉक और सेक्टर-26 के साइबर हब जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां के कुछ रेस्तरां-बार को हरियाणा सरकार ने 24 घंटे शराब परोसने का लाइसेंस दिया है। हालांकि, इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेक्टरों में भी मिलेगी सुविधा
अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है तो प्राधिकरण दूसरे वाणिज्यिक सेक्टरों में भी योजना लाएगा। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल, नोएडा के सेक्टर-18 और गार्डन गलेरिया में एक तय समय के बाद पब, बार, रेस्तरां बंद हो जाते हैं।

प्राधिकरण को होगा लाभ, राजस्व बढ़ेगा
नोएडा में वाणिज्यिक प्लॉटों की बिक्री कुछ वर्षों से नहीं हो पा रही है। बीते वर्ष निकाली गई स्कीम में इक्का-दुक्का प्लॉट बिके थे। यहां के प्लॉट एक लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से 5 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक हैं। नोएडा में वाणिज्यिक संपत्तियों का बाजार भाव कम है। ऐसे में प्राधिकरण की यह योजना कारगर साबित होगी तो लाभ होगा। साथ ही, राजस्व की प्राप्ति भी होगी। 

नोएडा में गुरुग्राम की तर्ज पर वाणिज्यिक सेक्टरों को जल्द ही रेस्तरां-बार आदि की सुविधा मिलेगी। इसका मकसद लोगों को नाइट लाइफ का आनंद दिलाना है। जल्द ही एक टीम गुरुग्राम जाकर अध्ययन करेगी। फिर प्राधिकरण की ओर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। - लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed