फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You prayed for Sonam's release at Rajghat.

Noida News: आप ने राजघाट पर की सोनम की रिहाई के लिए प्रार्थना

Thu, 02 Oct 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
You prayed for Sonam's release at Rajghat.
आप नेताओं ने कुछ समय के लिए मौन रखकर किया कार्रवाई का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने राजघाट पर जाकर सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई की प्रार्थना की। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आप नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और कुछ समय मौन रखकर प्रार्थना की।

इस मौके पर भारद्वाज ने कहा कि गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले ही सच्चे गांधीवादी सोनम को देशद्रोह के झूठे मुकदमे में जेल में डाल दिया है जबकि उन्होंने सत्य और अहिंसा की राह दिखाई है, इसलिए देशवासियों को गांधी जयंती पर प्रार्थना करनी चाहिए कि वे उसी राह पर मजबूती से चल सकें। आम आदमी पार्टी सोनम की पत्नी की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। वहीं, विधायक संजीव झा ने कहा कि गांधी के अनुयायी सोनम का जेल में बंद होना दुर्भाग्यशाली है और जिन्होंने उन्हें बंद किया वे भी बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देशवासियों को आज गांधी से प्रेरणा लेते हुए सोनम का समर्थन करना चाहिए। आप नेता आदिल अहमद खान ने कहा कि सोनम की लड़ाई सिर्फ लद्दाख की नहीं है बल्कि पूरे देश के अस्तित्व और गांधी की विचारधारा को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article