{"_id":"68fd306a3c22261c9f0f8f06","slug":"you-can-prepare-for-board-exams-through-online-courses-na-news-c-204-1-chn1001-123948-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन पाठ्यक्रम से कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन पाठ्यक्रम से कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
चंदौसी। अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग या अलग-अलग वेबसाइटों पर नोट्स खोजने की जरूरत नहीं होगी। एनसीईआरटी ने यूपी बोर्ड के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार किया है। इस कोर्स से छात्र निशुल्क परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। ऑनलाइन पाठ्यक्रम को स्वयं पोर्टल पर छात्र - छात्राओं की सुविधा के लिए आसान बनाया गया है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है। एनसीईआरटी के विषय विशेषज्ञों की टीम ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए विषयवार वीडियो ट्यूटोरियल तैयार किए हैं।
इन वीडियो में पाठ्यक्रम के कठिन हिस्सों को आसान भाषा में समझाया गया है, इससे छात्रों को पुनरावृत्ति में सुविधा मिलेगी। पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएम इंटर कॉलेज के पंख पोर्टल प्रभारी मो. इरफान ने बताया कि हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न विषयों जैसे गणित, भूगोल, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामाजिक विषय आदि की परीक्षा तैयारी को आसान बनाने के लिए एनसीईआरटी ने एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार किया है। स्वयं पोर्टल पर इस कोर्स के अतिरिक्त इग्नू के कोर्स भी दिए गए हैं, छात्र अपने विभिन्न विषयों का ऑनलाइन अध्ययन कर सकते हैं।