फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yogi will come today to review the preparations for the PM's public meeting.

Noida News: पीएम की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने आज आएंगे योगी

Sat, 21 Mar 2026 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Yogi will come today to review the preparations for the PM's public meeting.
-एयरपोर्ट में अधिकारियों के करेंगे बैठक, उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा आ रहे हैं। दोपहर लगभग 2 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक करके उद्घाटन समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस, यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से शनिवार शाम तक ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। मुख्यमंत्री लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अधिकारी रविवार को सीएम के सामने समारोह की योजना, सुरक्षा प्लान और जनसभा में लोगों के आने वालों की संख्या और उनके बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की जानकारी रखेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर होने वाली सुरक्षा प्लानिंग की समीक्षा भी की जाएगी। सीएम के सामने होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारी शनिवार को अपनी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed