फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government decision now religious places will open even in weekend lockdown

यूपी: योगी सरकार का फैसला, अब वीकेंड लॉकडाउन में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल, लेकिन ये है शर्त

Mon, 21 Jun 2021 09:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jun 2021 09:05 PM IST
सार

इस बीच सोमवार को योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। अब से शनिवार और रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के साथ धार्मिक स्थल को खुलेंगे। 
 

विज्ञापन
Yogi government decision now religious places will open even in weekend lockdown
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 213 संक्रमित मिले हैं। वहीं, महोबा जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। 
विज्ञापन


वहीं, इसको देखते हुए सभी जिलों में सोमवार यानि आज से नाइट कोरोना कर्फ्यू में दो घंटे की छूट दी गई है। प्रदेश में अब मॉल भी खुल गए हैं। इसके अलावा रेस्त्रां में भी 50 फीसदी क्षमता के साथ बैठने की इजाजत दी गई है। 
विज्ञापन


हालांकि यूपी में अभी वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। इस बीच सोमवार को योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। अब से शनिवार और रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के साथ धार्मिक स्थल को खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि साप्ताहिक बंदी की अवधि में धर्मस्थल खुले रहेंगे। एक समय में 5 श्रद्धालुओं ही उपस्थिति होंगे। सोमवार को सरकार ने इसका दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। औद्योगिक इकाइयों को भी संचालित रखा जाए। श्रमिकों-कार्मिकों को आवागमन की छूट है। पुलिस बल का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए। कहीं भी अनावश्यक भीड़-भाड़ न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां कोविड संक्रमण नियंत्रित हो रहा है वहीं, अनेक राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रेलवे स्टेशन, बस, वायुमार्ग से प्रदेश में आने वाले लोगों की जांच कराई जाए। इन स्थानों पर एंटीजन टेस्ट के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। प्रदेश को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए सरकार संकल्पित है। सभी लोग कोविड विहैवियर का पालन करें। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed