{"_id":"622a5eea9b7f9e57ec575b6c","slug":"yogi-broke-the-myth-of-30-years-noida-news-noi6366571161","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी ने 30 साल का मिथक तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी ने 30 साल का मिथक तोड़ा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। प्रदेश में बनने वाली सरकार दूसरी बार जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाती थी। कांग्रेस ने यहां दूसरी जीत हासिल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री बदल गए थे। इसके बाद से करीब 30 साल से यह मिथक चर्चाओं में आ गया था कि जो मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध नगर में आता है, उसकी सरकार चली जाती है। इस कारण पिछली सरकारों के मुख्यमंत्री जिले में आने से कतराते थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 बार से अधिक बार यहां आकर इस मिथक को तोड़कर फिर से जीत हासिल कर ली।
सबसे पहले नोएडा दौरे के बाद जून 1988 में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से ही मुख्यमंत्रियों के न आने का मिथक चला आ रहा है। इसके बाद मुलायम सिंह, कल्याण सिंह, मायावती, राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान भी यह मिथक बरकरार रहा। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर का दौरा किया। इसी वर्ष योगी आदित्यनाथ ने जिले में न आने को लेकर मायावती और अखिलेश यादव पर तंज भी कसा था।
मेट्रो के उद्घाटन से लेकर एयरपोर्ट के शिलान्यास तक किया दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के शुभारंभ से लेकर नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास तक कई बार जिले का दौरा किया। यहां तक कि चुनाव के प्रथम चरण की अंतिम सभा भी उन्होंने जेवर में की थी। कोरोना को लेकर भी उन्होंने यहां समीक्षा बैठक की। इसके अलावा उन्होंने जिले की विकास योजनाओं पर लगातार अधिकारियों को निर्देशित करते आगे बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन
एशियाई विकास बैंक शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे अखिलेश
वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव भी नोएडा आने से परहेज करने लगे थे। वर्ष 2013 में वे नोएडा में आयोजित एशियाई विकास बैंक शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। इस कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि थे।