फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yoga Guru Baba Ramdev introduced children to Sanatani culture

Noida News: योग गुरु बाबा रामदेव ने बच्चों को सनातनी संस्कृति से रूबरू कराया

Tue, 31 Oct 2023 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Yoga Guru Baba Ramdev introduced children to Sanatani culture
योग गुरु बाबा रामदेव ने बच्चों को सनातनी संस्कृति से रूबरू कराया
विज्ञापन

-बच्चों के आग्रह पर किया योग-प्राणायाम, कहा- बच्चों को फास्ट फूड से बचना चाहिए

ग्रेटर नोएडा। योग गुरु बाबा रामदेव ने स्कूली बच्चों को सनातन संस्कृति से रूबरू कराया। उन्होंने कहा, माता, पिता व गुरु देव के समतुल्य हैं। हर रोज उनके साथ धरती मां का वंदन जरूर करें। वह सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल व ग्रेटर नोएडा के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बच्चों के आग्रह पर उन्होंने योग प्राणायाम किया। बाबा रामदेव ने राष्ट्र का सच्चे नागरिक बनने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शरीर में जब तक खून का एक कतरा है, धरती मां की सेवा करनी चाहिए। साथ ही सभी को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार व अनुलोम विलोम जरूर करना चाहिए। बाबा रामदेव ने योग, खानपान व दिनचर्या से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए कहा कि बच्चों को फास्ट फूड से बचना चाहिए। नियमित योग करके बीमारी से बचा जा सकता है। बच्चों को मंत्र देते हुए कहा कि बड़ी सोच, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा होना चाहिए। इससे जीवन में सफलता जरूर मिलती है। बच्चों के कौतुहलपूर्ण प्रश्नों का उत्तर दिया और राष्ट्र के प्रति समर्पण का मंत्र भी दिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन के साथ प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed