फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YMD college beat faridabad

वाईएमडी कॉलेज ने सेमीफाइनल में फरीदाबाद को हराया

Wed, 09 Oct 2019 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
YMD college beat faridabad
नगीना। प्रदेश के आठ महाविद्यालयों के क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को फरीदाबाद के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें वाईएमडी कॉलेज मेवात की टीम ने नेहरू कॉलेज फरीदाबाद की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद इरफान को दिया गया। फाइनल मैच बृहस्पतिवार को हिंदू कॉलेज सोनीपत की टीम के साथ होगा। इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमडी कॉलेज मेवात की टीम ने 20 ओवर में 117 रन बनाए जबकि नेहरू कॉलेज फरीदाबाद की टीम 60 रन पर ऑल आउट हो गई। वाईएमडी कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद इम्तियाज खान ने इस उपलब्धि के लिए कप्तान और सभी खिलाड़ियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला भी फरीदाबाद में होगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हौसलाअफजाई के लिए वाईएमडी कॉलेज से भी भारी संख्या में विद्यार्थी जा रहे हैं। इस सफलता पर प्रोफेसर डॉ एजाज खान प्रोफेसर तैयब हुसैन व अन्य कॉलेज के प्रोफेसरों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed