{"_id":"6615545b336423a38e08b44c","slug":"yida-will-spend-rs-550-crore-on-street-lights-and-fogging-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29470-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्ट्रीट लाइट व फॉगिंग पर 5़़ 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा यीडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्ट्रीट लाइट व फॉगिंग पर 5़़ 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा यीडा
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट व फॉगिंग पर 5़़ 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा यीडा
-वित्तीय वर्ष 2024- 25 के बजट में अर्बन सर्विसेज के लिए की गई है विशेष व्यवस्था
- अधिसूचित क्षेत्र के 12 से अधिक गांवाें में किया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण सेक्टरों के विकास के साथ-साथ अधिसूचित क्षेत्र के गांवों को भी चमकाने व जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दे रहा है। अर्बन सर्विसेज के तहत क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग व सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2024- 25 के बजट में इसके लिए अलग से प्रावधान किया गया है। गर्मी व बारिश के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग व सैनिटाइजेशन की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।
यीडा सिटी के सेक्टरों में धीरे- धीरे बसावट शुरू हो गई है। ऐसे में सेक्टरों के विकास के साथ प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। अधिसूचित क्षेत्र के गांव भट्टा, पारसौल, अच्छेजा बुजुर्ग, फतेहपुर अट्टा, ऊंची दनकौर, गुनपुरा, सलारपुर, कादरपुर, रौनीजा, ढाक, जहानाबाद, डेरी गुजरान समेत गांवों में स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग व सैनिटाइजेशन पर 5़ 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा भी अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में नाली, सड़क, पेयजल समेत सुविधाएं मुहैया कराए जाने का काम किया जा रहा है।
अर्बन सर्विसेज के तहत अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग व सैनिटाइजेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए बजट में 5़ 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था अलग से की गई है,ताकि पैसे की कमी न हो।
विज्ञापन
डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण