{"_id":"613fb3958ebc3e32763afe38","slug":"yida-will-bring-one-time-deposit-scheme-allottees-will-get-relief-grnoida-news-noi6043791188","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीडा लाएगा एकमुश्त जमा योजना आवंटियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीडा लाएगा एकमुश्त जमा योजना आवंटियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक मंगलवार को होगी। बोर्ड बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीं, यीडा के बकायेदार आवंटियों को एक मुश्त जमा योजना (ओटीएस) का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। इससे बकायेदार आवंटियों को पेनल्टी से राहत मिलेगी। इसके अलावा बोर्ड बैठक में फिल्म सिटी, एक्सप्रेस मेट्रो और पॉड टैक्सी की प्रगति रिपोर्ट पेश कर अब तक के कार्य की समीक्षा की जाएगी और आगे की योजना तैयार होगी।
बोर्र्ड बैठक से पहले अधिकारी पेश किए जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटे थे। बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों कोपेश करने को लेकर सहमति बन गई है। बैठक में ओटीएस का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस योजना को शासन ने पहले ही हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा भवन निर्माण कराने की पूर्व निर्धारित पांच साल की अवधि को भी बढ़ाया जा सकता है। पांच साल तक निर्माण नहीं करने पर आवंटियों पर जुर्माना लगाया जाता था। अगर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होता है तो आवंटियों को अधिक समय मिल सकेगा। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में होटल, पेट्रोल पंप और क्यिोस्क योजना लाने का भी प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। सेक्टर 28 में विकसित होने वाले डाटा सेंटर व मेडिकल डिवाइस पार्क के अब तक के कार्यों की भी बोर्ड बैठक में समीक्षा होगी और आगे की योजना तय की जा सकती है।
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडे रखे जाएंगे। इनमें आवंटियों के लिए एक मुश्त जमा योजना भी शामिल है। इसके अलावा फिल्म सिटी, पॉड टैक्सी आदि की भी प्रगति रिपोर्ट पेश कर समीक्षा की जाएगी। - डॉ. अरुण वीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
पानी के बकायेदारों ओटीएस से राहत देगा ग्रेनो प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की भी बोर्ड बैठक इस माह प्रस्तावित है। हालांकि एक बार बोर्ड बैठक की स्थगित हो चुकी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के अलावा पानी के बिल बकायेदारों के लिए एक मुश्त जमा योजना लाई जाएगी। इससे बड़ी संख्या में पानी के बिल बकायेदारों को पेनल्टी से राहत मिलेगी। ब्यूरो