{"_id":"5f80b5a28ebc3e9bf96c4f9c","slug":"yida-gets-the-responsibility-of-creating-an-infotainment-city-grnoida-news-noi541504546","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीडा को मिला इन्फोटेनमेंट सिटी बनाने का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीडा को मिला इन्फोटेनमेंट सिटी बनाने का जिम्मा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यीडा के सेक्टर-21 में इन्फोटेनमेंट सिटी (फिल्म सिटी) बनाने का जिम्मा शासन ने यमुना प्राधिकरण को सौंप दिया है। प्राधिकरण अब किसी एजेंसी के जरिये इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराएगा। इस पर अगले सप्ताह बैठक होगी।
दरअसल, यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में इसे विकसित करने की योजना है। इसमें प्री से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक फिल्मों से संबंधित सभी कार्य होंगे। डिजिटल फिल्मों के निर्माण की भी सुविधा होगी। फिल्म उद्योग के दिग्गज फिल्म सिटी में विकसित होने वाली सुविधाओं, अपनी जरूरतों व सरकार से रियायत को लेकर प्रस्ताव पहले ही दे चुके हैं। यीडा के मुताबिक, इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट शासन स्तर से तैयार होनी थी, लेकिन अब शासन ने इसकी जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल इस योजना की रिपोर्ट तैयार कराने के लिए प्राधिकरण जल्द एजेंसी का चयन करेगा। फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए प्राधिकरण की तरफ से तीन मॉडल सुझाए गए हैं। पहला, पीपीपी मॉडल है, जिसमें प्राधिकरण निजी भागीदारी से विकसित करे। दूसरा, खुद से विकसित करके जमीन आवंटित करे और तीसरा, किसी एक कंपनी को फिल्म सिटी की जमीन दे और वही विकसित कर प्लॉट आवंटित करे। फिजिबिलिटी रिपोर्ट से इस पर निर्णय हो सकेगा।