{"_id":"5f8895668ebc3e9b7f06f953","slug":"yeeda-will-devloped-industry-hub-in-tapple-and-raya-grnoida-news-noi542754311","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल और राया में यीडा औद्योगिक हब विकसित करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल और राया में यीडा औद्योगिक हब विकसित करेगी
विज्ञापन
टप्पल और राया में औद्योगिक हब विकसित करेगा यीडा
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के यमुना एक्सप्रेसवे के पास अलीगढ़ के टप्पल औद्योगिक हब और मथुरा के राया में अर्बन सेंटर के प्रस्ताव पर सीएम की मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर दोनों जिलों में लैंड बैंक बनाकर निवेश कराने के निर्देश दिए हैं। अब यीडा दोनों जिलों में हब के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा में एयरपोर्ट निर्माण के करार के बाद अन्य योजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू हो गया है। दोनों जिले काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से भी मथुुरा एतिहासिक है। यहां पर्यटन सर्किट भी विकसित होगा। बताया गया है कि सीएम ने प्रदेश भर के सभी विकास प्राधिकरणों में कुल 4950 एकड़ जमीन का लैंड बैंक बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट यूपी के नाम से सुविधा शुरू की है। इसमें विशेषज्ञों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञ निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे और प्राधिकरणों को सुझाव देंगे। वहीं, उद्यमियों को भी सुविधाओं के बारे में जानकारी देकर निवेश के लिए प्रोत्साहित कराया जाएगा। किसानों से जमीन खरीदने के लिए तीन विकल्पों लैंड पुलिंग, सीधे करार और अधिग्रहण में से एक चुना जाएगा।
दूसरे चरण में होगा अलीगढ़-मथुरा में विकास
यमुना प्राधिकरण पहले चरण में ग्रेटर नोएडा से जेवर तक विकास में जुटा है। पहले चरण में 60 प्रतिशत से अधिक जमीन ग्रुप हाउसिंग, आवासीय, उद्योग, संस्थागत, फिल्म सिटी और एयरपोर्ट के लिए आवंटित की जा चुकी है। कई अन्य परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं। अब दूसरे चरण में अलीगढ़ और मथुरा में विकास होगा।
विज्ञापन
यीडा चुनेगा फिल्म सिटी निर्माण के लिए सलाहकार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को फिल्म सिटी की स्थापना के लिए सलाहकार चुनने का अधिकार दिया है। इस परियोजना को लेकर अब यमुना प्राधिकरण अपने स्तर से विकास आदि की कार्रवाई शुरू करेगा। एक सप्ताह बाद यीडा सलाहकार चुनने के लिए प्रस्ताव मांगेगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल का एक पत्र यमुना प्राधिकरण को मिला है। ब्यूरो
सीएम से मिले निखिल आडवाणी और मिलाप
ग्रेटर नोएडा। मुंबई के फिल्म निर्माता और निर्देशक यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-20 में प्रस्तावित फिल्म सिटी की घोषणा से गदगद हैं। नामी फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी और निर्देशक मिलाप जवेरी ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने फिल्म सिटी को लेकर कुछ सुझाव भी दिए हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह फिल्म बंधुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। ब्यूरो