फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   years of marriage to end today, 42 entrepreneurs will get land

Noida News: आज खत्म होगा 15 साल का इंतजार, 42 उद्यमियों को मिलेंगे भूखंड

Thu, 10 Jul 2025 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
years of marriage to end today, 42 entrepreneurs will get land
यूपीसीडा सिकंदराबाद और गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र के आवंटियों को देगा भूखंड
विज्ञापन


वर्ष 2008-10 में हुआ था आवंटन पर किसानों से विवाद के कारण नहीं मिला कब्जा

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद और गोपालपुर के 42 उद्यमियों का 15 साल का इंतजार शुक्रवार को खत्म होगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) इन उद्यमियों को दूसरी जगहों पर भूखंडों का आवंटन करेगा। ग्रेनो के साइट-5 स्थित यूपीसीडा कार्यालय में दोपहर 12 बजे ड्राॅ निकाला जाएगा।



यूपीसीडा ने वर्ष 2008-10 में सिकंदराबाद और गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंडों की योजना निकाली थी। आवंटन के बाद उद्यमियों को कब्जा दे दिया गया, लेकिन 42 उद्यमियों को भूखंडों पर कब्जा नहीं दिया जा सका। यूपीसीडा भूखंडों की जमीन किसानों से नहीं ले पाया था। इसके बाद किसान हाईकोर्ट चले गए। केस विचाराधीन होने के कारण आवंटियों का इंतजार बढ़ता चला गया। अब कुछ केस में जीत मिलने पर वैकल्पिक भूखंड पुराने आवंटियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि 42 आवंटियों को 450 से 1000 व 2000 वर्गमीटर के भूखंडों का आवंटन हुआ था। अब इन्हें वैकल्पिक भूखंडों का आवंटन किया जाएगा, जो ड्राॅ से होगा। इसके बाद सभी आवंटियों को कब्जा भी दिया जाएगा। करीब 15 साल बाद उद्यमियों की समस्या का समाधान होगा। सभी उद्यमी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाएंगे जिससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------

सभी आवंटियों की समस्याओं के समाधान पर काम किया जा रहा है। 42 आवंटियों के भूखंडों को परिवर्तित किया गया है। ड्राॅ में पारदर्शिता के साथ आवंटन किया जाएगा। अन्य सेक्टरों के उद्यमियों की समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। - अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article