फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna's back flow filled with water at many places including Advent underpass

Noida News: यमुना के बैक फ्लो से एडवंट अंडरपास सहित कई स्थानों पर भरा पानी

Thu, 13 Jul 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's back flow filled with water at many places including Advent underpass
-यमुना नदी के बैक फ्लो से बड़े नालों से वापस आया पानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी बैक फ्लो करने से नोएडा- ग्रेटर नोएडा पर स्थित एडवंट अंडरपास समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। प्राधिकरण की ओर से बैक फ्लो रोकने के उपाय किए गए। कई स्थानों से पानी निकालने के लिए पंप का प्रयोग किया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर से 10.3 किलोमीटर पर स्थित एडवंट अंडरपास में पानी भर गया। यमुना का पानी बैक फ्लो करने से नालों के सहारे पानी आने लगा। सेक्टर-16ए फिल्म सिटी, सेक्टर-168 समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। सेक्टर-137 में नाले की दीवार टूटने से सोसाइटियों और आसपास जलभराव हो गया।



फॉर्म हाऊसों में भी पानी भरा
यमुना के डूब क्षेत्र में बने फॉर्म हाऊसों तक भी पानी पहुंच गया। बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी आने से इसके संचालक वहां से हटने लगे। डूब क्षेत्र में बने इन फॉर्म हाउसों को तोड़ने के लिए प्राधिकरण कई माह से मशक्कत कर रहा है। लेकिन अभी तक करीब 130 फॉर्म हाउस ही तोड़ पाया है।
विज्ञापन


पुश्ता में दरार आने की विडियो वायरल
बृहस्पतिवार को पानी के दबाव की वजह से पुश्ते की जमीन में दरार आने की एक विडियो वायरल हो गई। विडियो में दिखाया गया कि पानी आने के बाद यहां दबाव बढ़ा है। ऐसे में जमीन में काफी दूरी तक दरार आ गई है। हालांकि सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed