फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna will be clean on Chhath festival, no foam will be visible: Rekha Gupta

छठ पर्व पर यमुना होगी निर्मल, झाग नहीं दिखेगा : रेखा गुप्ता

Thu, 16 Oct 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Yamuna will be clean on Chhath festival, no foam will be visible: Rekha Gupta
मुख्यमंत्री ने कालिंदी कुंज जाकर सफाई और झाग नियंत्रण के लिए बरती जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि इस बार छठ पर्व पर दिल्ली में यमुना निर्मल होगी। नदी में झाग व प्रदूषण नहीं दिखेगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को कालिंदी कुंज जाकर यमुना की सफाई और झाग नियंत्रण के लिए बरती जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यमुना के पानी की जांच के लिए काम कर रहे ऑनसाइट लैब सेटअप की रिपोर्ट की भी जांच की और यमुना के पानी की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। ये लैब जल बोर्ड के ट्रीटमेंट प्लांट व क्वालिटी कंट्रोल विंग के अंतर्गत काम करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग यमुना की स्थिति को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जिनसे बचना जरूरी है। श्रद्धालु यमुना में पूरे भक्तिभाव से इस पर्व को मनाएंगे। मौजूदा समय में यमुना के पानी में घुली ऑक्सीजन की मात्रा 4.0 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई है। यह मात्रा नदी के लिए पर्याप्त है और जलीय जीवों के जीवन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह मात्रा अगर 2 या उससे नीचे हो तो यमुना व जलीय जीवों के लिए खतरा बन सकती है। एक समय यमुना में ऑक्सीजन लेवल शून्य से भी नीचे चला गया था और उस स्थिति में किसी भी जलीय जीव का जीवित रहना असंभव था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद जो सुधार दिख रहा है वह दिल्ली में लगातार डीसिल्टिंग, आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स बनने और नालों के टैपिंग से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



हर दिन हो रही पानी की जांच
मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना के जल की गुणवत्ता की हर दिन जांच हो रही है। यमुना में फॉस्फेट का स्तर मात्र 0.2 दर्ज किया गया है जो झाग बनने का मुख्य कारण होता है। इसके 2 पॉइंट से ऊपर होने पर झाग बनना शुरू हो जाते हैं। यमुना में अमोनिया का स्तर भी अब बहुत कम हो गया है। यमुना में झाग नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले डी फॉर्मर और अन्य रासायनिक प्रक्रियाएं पूरी तरह से इको फ्रेंडली और प्रमाणित हैं। ये सभी रसायन पर्यावरण, जल जीवन और जलीय जीवों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। दिल्ली सरकार हर कदम पर पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कर रही है जिसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले झाग में खड़े होकर होती थी पूजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल तक एक मीटर तक ऊंचे झाग बनते थे और छठ व्रतियों को उसी झाग में खड़े होकर पूजा करनी पड़ती थी। अब नई व्यवस्था और तैयारियों के कारण झाग या गंदगी दिखाई नहीं दे रही है। इस साल छठ पर्व भव्य और दिव्य रूप से मनाया जाएगा। श्रद्धालु साफ पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सैकड़ों कर्मचारी और अधिकारी दिन रात यमुना की सफाई में जुटे हैं। सीएम ने कहा कि ये सरकार और दिल्लीवासियों के सहयोग से यमुना को पुनर्जीवित करने का अभियान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फर्जी वीडियो या पुराने फुटेज से भ्रमित न हों बल्कि वर्तमान स्थिति को खुद देखें और समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed