फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna reached the dams on the banks of the villages

Noida News: जेवर-रबूपुरा के गांवों के किनारे बांधों तक पहुंची यमुना, खतरा बढ़ा

Tue, 19 Aug 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Yamuna reached the dams on the banks of the villages
-जेवर विधायक व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

-किसानों के खेत हो रहे जलमग्न, दो दिन पानी बढ़ने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा/दनकौर। ओखला में खतरे के निशान को पार करने वाली यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से जेवर व रबूपुरा से लगे कई गांवों के खेतों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हथिनीकुंड बैराज से दो दिन पहले चार घंटे तक सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से नदी का पानी मुख्य धारा से बाहर निकलकर कानीगढ़ी, गोविंदगढ़, शमशमनगर और झुप्पा गांव तक पहुंच गया है। फलैदा खेड़ा, करौली बांगर, मेहंदीपुर, सिरौली बांगर, पलहाका और बेगमाबाद के खेतों में यमुना का पानी घुसना शुरू हो गया है। प्रशासन ने किसानों को नदी किनारे खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है।

जेवर में झुप्पा से कानीगढ़ी गांव के पुश्ता तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। नदी का पानी पुश्ते तक पहुंचने से धान, सब्ज़ी और पशुओं के चारे की फसलें जलमग्न हो गईं हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है। तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि एहतियात के तौर पर पांच स्थानों पर बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। यमुना के बढ़ते जलस्तर पर नज़र रखी जा रही है और बाढ़ चौकियों की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जेवर और रबूपुरा में यमुना के जल स्तर पर तेजी से बढ़ोतरी देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है की बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखें। डूब क्षेत्र में बसे गांवों रहने वाले को भी अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीमों और अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

---
अगले 48 घंटे अहम होंगे
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हथिनी कुंड बैराज से सोमवार को पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके लगभग 36 घंटे में गौतमबुद्ध नगर की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है। जेवर के क्षेत्रों समेत रबूपुरा के फलेदा बांगर अमरपुर कल का बेगमाबाद मेहंदीपुर सहित अन्य गांव में पानी आ सकता है। डीएम मेधा रूपम ने भी बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विधायक ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौके पर एसडीएम जेवर तहसीलदार जेवर व राजस्व अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

---

जलस्तर बढ़ने से किसान काट रहे फसल
दनकौर के मकनपुर खादर व अनवरगढ़ आदि गांव के खेतों के पास यमुना का जलस्तर बढ़ने से पानी पहुंच गया है। किसानों को अपनी फसलों को डूबने से पहले ही कटाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि एक दो दिन में यमुना में पानी बढ़ा तो धान की फसल डूबने की पूरी आशंका है। किसान वेदपाल कौशिक ने बताया कि गांव में बाहरी छोर पर यमुना के पानी को रोकने के लिए बनाया गए बांध तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed