फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna is in spate, water is moving towards the fields

Noida News: उफान पर यमुना, खेतों की ओर बढ़ रहा पानी

Tue, 05 Aug 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Yamuna is in spate, water is moving towards the fields
फोटो
विज्ञापन

- किसानों को सताने लगी है धान की फसल खराब होने के चिंता
-जलस्तर खतरे की निशान से नीचे, निरंतर बढ़ोत्तरी से बेचैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा/दनकौर। यमुना सिटी के रबूपुरा, जेवर और दनकौर क्षेत्रों से सटे गांवों के किनारे यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसानों को चिंता सताने लगी है। जलस्तर खादर के खेतों की ओर रुख करने लगा है। इससे किसानों को धान व अन्य फसलों के खराब होने का भय सता रहा है।
यमुना से सटे रबूपुरा के गांव फलैदा खादर, करौली बांगर, मेहंदीपुर और सिरौली बांगर समेत दनकौर के मकनपुर खादर और बांगर गांव के पास यमुना का जल स्तर क्षेत्र में पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है। यमुना किनारे वाले जेवर के भी गांवों में भी यही हाल है। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में जंगल में फसलों में भी पानी पहुंचने लगा है। ऐसे में फलैदा खादर, करौली बांगर, अमरपुर पलाका, सिरौली बांगर, मेहंदीपुर और बेगमाबाद आदि गांवों में किसानों के सामने चारे का संकट भी गहराने लगा है। हालांकि, अभी यमुना खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है, लेकिन हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने की दशा में इन स्थानों पर फसलें खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

अभी हाल ही में हथिनीकुंड बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके चलते यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। रबूपुरा के भूरा सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह, डालचंद शर्मा, विजयवीर सिंह आदि किसानों का कहना है कि अभी धान की बुवाई की गई है। यमुना का जलस्तर खत्री की निशान के करीब पहुंच गया है और यदि यमुना का जलस्तर और बढ़ा तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। बाढ़ से मिट्टी की ऊपरी परत भी बह जाती है। बाढ़ के साथ बालू और गंदगी आने पर धान की फसल को बचाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed