फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna flowing close to the danger mark, water rising towards the fields

Noida News: खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना, खेतों की ओर बढ़ रहा पानी

Mon, 11 Aug 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing close to the danger mark, water rising towards the fields
-रबूपुरा, दनकौर, जेवर क्षेत्र में धान व सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका
विज्ञापन

-क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। जलस्तर खादर क्षेत्रों की ओर रुख करने लगा है। इससे किसानों की धान और अन्य फसलों के खराब होने का भय सता रहा है। यमुना से सटे रबूपुरा क्षेत्र के गांव फलैदा खादर, करौली बांगर, मेहंदीपुर, सिरौली बांगर, पालका, बेगमाबाद आदि गांव के पास यमुना का पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब होने से खादर क्षेत्र के गांव फलैदा खादर, करौली बांगर, अमरपुर पालका, सिरौली बांगर, मेहंदीपुर और बेगमाबाद आदि गांव में किसानों को पशु चारे और सब्जी की फसलों की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि यदि पानी की रफ्तार और बढ़ी तो इसे खेतों में भरने में देर नहीं लगेगी। इसका सीधा असर फसलों पर पड़ेगा। बताते चलें कि पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना का जलस्तर उफान पर है। बैराज से और पानी छोड़े जाने की दशा में किसानों का नुकसान होना तय है।
विज्ञापन

रबूपुरा के राजेश सिंह, विजयपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, भूरा सिंह, विजय वीर सिंह, बुद्धा खां, त्रिलोकी शर्मा आदि किसानों का कहना है कि धान के पौधे अब बड़े हो गए हैं। सब्जी की फसलें भी लगभग तैयार होने के कगार पर हैं। ऐसे में यदि जलस्तर बढ़ा तो इन फसलों का नष्ट होना तय है। ऐसे में किसानों को नुकसान होना तय है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर पल-पल नजर रखी जा रही है। किसानों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed