फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Expressway will get rid of jam, fastag will be on 8 lanes

यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम से मिलेगी निजात, 8 लेन पर होगा फास्टैग

Wed, 17 Nov 2021 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway will get rid of jam, fastag will be on 8 lanes
ग्रेटर नोएडा/जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब ग्रेटर नोएडा से आगरा तक तीनों टोल पर दोनों तरफ 8-8 लेन में फास्टैग की सुविधा मिलेगी। जेवर टोल पर सप्ताहांत व त्योहारों पर जाम लगने की समस्या को लेकर अमर उजाला प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करता रहा है। इसके बाद यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के निर्देश पर यात्रियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए फास्टैग की 6-6 लेन और बढ़ाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा की दोनों तरफ दो-दो लेन में फास्टैग है। यात्रियों की सुविधाओं व समय की बचत को ध्यान में रखते हुए 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर अतिरिक्त 6-6 लेन में व्यवस्था लागू करने के लिए जेपी इंफ्राटेक व आईडीबीआई बैक में अनुबंध हुआ है। 22 दिसंबर तक सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे यहां लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जेवर, मथुरा व आगरा दोनों साइड बनी हैं 15-15 लेन
जेवर, मथुरा व आगरा के टोल प्लाजा पर दोनों साइड 15-15 लेन बनी हैं। इसमें से 3-3 लेन दो पहिया वाहनों के लिए हैं, जबकि 12-12 लेन से चारपहिया या उससे अधिक के वाहनों का आवागमन होता है। वर्तमान में सभी टोल प्लाजा पर दो-दो लेन में फास्टैग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों टोल पर फास्टैग लगाने का काम चल रहा है। यात्रियों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन के लिए दोनों तरफ 8-8 लेन में फास्टैग की सुविधा मिलेगी।
- जेके शर्मा, टोल मैनेजर, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed