{"_id":"615815b38ebc3e334a5ec22d","slug":"yamuna-expressway-jewar-toll-plaza-long-jam-on-lane-going-to-agra-due-to-two-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे: जेवर टोल पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, दो छुट्टियों ने बढ़ाई आगरा की ओर जाने वाली लेन पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे: जेवर टोल पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, दो छुट्टियों ने बढ़ाई आगरा की ओर जाने वाली लेन पर भीड़
Sat, 02 Oct 2021 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
मनोज शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:48 PM IST
सार
शनिवार को दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती की छुट्टी और अगले दिन रविवार होने के चलते लगातार दो दिन की छुट्टियों पड़ जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने अपने घरों के लिए जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
जेवर टोल प्लाजा पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली साइट पर वाहनों का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने के साथ ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मिलकर तीन घंटे से जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
दरअसल शनिवार को दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती की छुट्टी और अगले दिन रविवार होने के चलते लगातार दो दिन की छुट्टियों पड़ जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने अपने घरों के लिए जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
सुबह लगभग 8:30 बजे जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। पीछे से बड़ी संख्या में वाहनों के जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के चलते यह लाइनें लगातार बढ़ती चली गईं और दो किलोमीटर से भी लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
टोल कर्मियों के द्वारा जेवर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जेपी इंफ्राटेक की प्राइवेट सिक्योरिटी ने मिलकर जाम खुलवाने के प्रयास किए लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक भी जाम खुलवाने में सफलता नहीं मिल सकी।