Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna cleaned on World Rivers Day

Noida News: विश्व नदियां दिवस पर की यमुना की सफाई

Sun, 28 Sep 2025 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Yamuna cleaned on World Rivers Day
नोएडा(संवाद)। विश्व नदियां दिवस के अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन युवा शक्ति ने यमुना घाट, सेक्टर-94 में यमुना सफाई एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान और नोएडा प्राधिकरण ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य नदियों की स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और अब तक किए गए प्रयासों व उपलब्धियों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना रहा। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, युवा, छात्र और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने यमुना नदी के संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान इंडियन ऑयल की स्वच्छता लक्ष्य इकाई से उप महाप्रबंधक अमित कुमार विमल ने बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सुरक्षित नदियों का निर्माण संभव है। नोएडा प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग से इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि नदियां हमारी जीवनरेखा हैं। यदि नदियां स्वच्छ रहेंगी, तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विवेक दीक्षित, डॉ. साकेत बिहारी, उप महाप्रबंधक दुर्गा प्रसाद दुबे, यमुना कॉर्डिनेटर दिनेश कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ और सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed