फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna City's air becomes toxic, AQI reaches 264 in four days

Noida News: यमुना सिटी में हवा हुई जहरीली, चार दिन में 264 पहुंचा एक्यूआई

Tue, 04 Nov 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Yamuna City's air becomes toxic, AQI reaches 264 in four days
निर्माण कार्यों, धूल उड़ने और वाहनों के धुएं से बढ़ा प्रदूषण, इन्फेक्शन फैलने का सता रहा निवासियों को डर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी में वायु दूषित होती जा रही है। चार दिन के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 तक पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। यह स्तर सांस संबंधी बीमारियों के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। निर्माण कार्यों के कारण प्रदूषण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। सड़कों पर दौड़ रहे बड़े वाहनों से भी प्रदूषण में इजाफा हुआ है।
अचानक से क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति बिगड़ी है। निर्माण कार्य, सड़कों पर खुले में पड़ी निर्माण सामग्री, उड़ती धूल और भारी वाहनों की आवाजाही प्रदूषण बढ़ाने के प्रमुख कारण बन रहे हैं। यमुना सिटी क्षेत्र में चल रहे आवासीय, औद्योगिक और सड़क परियोजनाओं में धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम न होने से हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा, आसपास के इलाकों में पराली जलाने के मामलों और बदलते मौसम के कारण हवा की गति धीमी होने से प्रदूषक ऊपर उठ नहीं पा रहे हैं। इससे धुंध की परत नीचे जमी हुई है, जिससे दृश्यता में कमी और आंखों में जलन महसूस की जा रही है। वहीं स्थानीय निवासियों को खांसी, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी बीमारी बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। बढ़ते प्रदूषण से ग्रीन बेल्ट पर धूल की परत जम गई है, पानी का छिड़काव न होने से प्रकृति को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed