Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna City's 22D society wall collapses, raising questions about quality

Noida News: यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी की गिरी दीवार, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sun, 14 Dec 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Yamuna City's 22D society wall collapses, raising questions about quality
- अधिकारियों ने कहा दीवार के निकट हो रहा था जेसीबी से काम, जेसीबी टकराने से गिरी दीवार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/दनकौर। यमुना सिटी के सेक्टर-22 डी स्थित हाईराइज सोसाइटी के सामने की दीवार का एक हिस्सा रविवार सुबह भरभराकर गिर गया। निवासियों ने दीवार के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि दीवार के पास निर्माण कार्य चल रहा था। जेसीबी की टक्कर से दीवार गिरी है।


यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसाइटी के अपार्टमेंट्स ऑनर एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष आरपी त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी के चारों ओर बनाई दीवार की गुणवत्ता निम्न स्तर की है। एक सप्ताह पूर्व रविवार को जब उन्होंने स्वयं देखा था तो दीवार एक ओर झुक गई थी। इस रविवार की सुबह दीवार का एक हिस्सा अचानक ढह गया। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई नही आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों में रोष है। उनका कहना है कि दीवार ढहने से निवासियों की सुरक्षा को खतरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर दीवार का दोबारा निर्माण कराए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

मानक के अनुसार नहीं बनी सोसाइटी की दीवार
एओए अध्यक्ष ने बताया कि मानक के अनुसार किसी भी सोसाइटी की दीवार पांच से सात फुट तक होनी चाहिए। दीवार के ऊपर करीब ढाई फुट की तारों की फेंसिंग होनी चाहिए। वहीं सोसाइटी की दीवार लगभग चार फीट है। आरोप है कि इसकी फेंसिंग भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed