{"_id":"6274849c0b1e9c1d8d275649","slug":"yamuna-city-will-be-developed-with-municipal-and-infrastructure-bonds","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: म्युनिसिपल और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से होगा यमुना सिटी का विकास, लखनऊ-गाजियाबाद में किया जा चुका है प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: म्युनिसिपल और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से होगा यमुना सिटी का विकास, लखनऊ-गाजियाबाद में किया जा चुका है प्रयोग
Fri, 06 May 2022 07:48 AM IST
प्रशांत कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 06 May 2022 07:48 AM IST
सार
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में विशेषज्ञ कंपनी को प्राथमिकता दी जाएगी। यमुना सिटी से पहले लखनऊ और गाजियाबाद भी इसी तरह से बॉन्ड निकालकर विकास कर चुके हैं।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 और यमुना सिटी को विकसित करने के लिए म्युनिसिपल और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड निकालने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाला है। इसके लिए 6 जून तक आवेदन करना होगा। प्राधिकरण कंपनियों को अपना बॉन्ड देगा और एवज में पैसा लेकर यमुना सिटी का विकास करेगा। बोर्ड बैठक में बॉन्ड लाने पर सहमति हो चुकी है।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण की ओर से कई नई परियोजनाएं लाई जा रही हैं। इनमें औद्योगिक कलस्टर, मेट्रो, पॉड टैक्सी व मेडिकल डिवाइस पार्क आदि शामिल हैं। इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत होगी। प्राधिकरण ने विकास के लिए म्युनिसिपल/इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड लाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने बॉन्ड निकालने के लिए विशेषज्ञ सलाहकार की तलाश शुरू करते हुए बृहस्पतिवार को आरएफपी निकाला है। छह जून तक एजेंसियां इस काम को करने के लिए निविदा डाल सकती हैं।
विज्ञापन