फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna City will be developed with municipal and infrastructure bonds

ग्रेटर नोएडा: म्युनिसिपल और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से होगा यमुना सिटी का विकास, लखनऊ-गाजियाबाद में किया जा चुका है प्रयोग

Fri, 06 May 2022 07:48 AM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 May 2022 07:48 AM IST
सार

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में विशेषज्ञ कंपनी को प्राथमिकता दी जाएगी। यमुना सिटी से पहले लखनऊ और गाजियाबाद भी इसी तरह से बॉन्ड निकालकर विकास कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Yamuna City will be developed with municipal and infrastructure bonds
यमुना प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 और यमुना सिटी को विकसित करने के लिए म्युनिसिपल और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड निकालने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाला है। इसके लिए 6 जून तक आवेदन करना होगा। प्राधिकरण कंपनियों को अपना बॉन्ड देगा और एवज में पैसा लेकर यमुना सिटी का विकास करेगा। बोर्ड बैठक में बॉन्ड लाने पर सहमति हो चुकी है। 

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण की ओर से कई नई परियोजनाएं लाई जा रही हैं। इनमें औद्योगिक कलस्टर, मेट्रो, पॉड टैक्सी व मेडिकल डिवाइस पार्क आदि शामिल हैं। इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत होगी। प्राधिकरण ने विकास के लिए म्युनिसिपल/इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड लाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने बॉन्ड निकालने के लिए विशेषज्ञ सलाहकार की तलाश शुरू करते हुए बृहस्पतिवार को आरएफपी निकाला है। छह जून तक एजेंसियां इस काम को करने के लिए निविदा डाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed